.

Custom Search

KBC Quiz = 2020 Session - 12

                 KBC #3
Q-1      ‘अर्थशास्त्र  के लेखक कौटिल्य को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
            (a) चाणक्य              (b) तेनाली राम
            (c) पतंजलि              (d) गौतमी

 

Ans.                (a) चाणक्य

                        Read More-----Visit Here    

KBC Quiz = 2020 Session - 12

         KBC Quiz   # 2
Q-1      किस व्यक्ति के विचार सुनने के बाद न्यूयार्क हेराल्ड ने यह लिखा 
      कि “ उनको सुनने के बाद हम यह अनुभव करते हैं कि ऐसे ज्ञान 
      संपन्न देश में अपने धर्म प्रचारक भेजना कितना मूर्खतापूर्ण है ”
      (a) दयानंद सरस्वती               (b) स्वामी विवेकानंद  
      (c) राजा राम मोहनराय             (d) सर सैयद अहमद खान  
Ans.  (b)  
               Read More--------Visit Here    

Himachal GK – HAS- # 28


    Himachal GK – HAS-  # 28
Q-1      हिमाचल प्रदेश के उस स्थान का नाम बताओ जहाँ पर एक महान क्रन्तिकारी ने चालीस साल तक देश निर्वासन के भीषण कष्ट झेलने के बाद अपने अंतिम दिन गुजारे तथा भारत की आज़ादी की घोषणा के बाद कुछ ही घंटों में प्राण त्याग दिए?
            (a) शिमला               (b) डलहौजी
            (c) कालका               (d) सोलन

Ans.        (b) डलहौजी

                                        Read More........



Himachal GK ---HAS---Part - 27


Himachal GK 27

Q-1    पझौता आन्दोलन किस वर्ष हुआ तथा यह किस आन्दोलन का भाग था ?
(a) 1943, झुग्गा आन्दोलन       (b) 1942 , भारत छोडो आन्दोलन  
(c) 1945, कुनिहार संघर्ष         (d) 1948, दूजम आन्दोलन  

Ans. (b)   1942 , भारत छोडो आन्दोलन 

          Read More----------Visit Here


Current GK # 1 --- For all Competitive Exams - 2020

Current GK #1



Q-1         ‘International day of Happiness’ कब मनाया जाता है ?
(a) 22 मार्च                   (b) 28 मार्च
(c) 20 मार्च               (d) 25 मार्च
Ans.        (c)
Exp.        विश्व प्रसन्नता दिवस 2020 का थीम है – Happiness for 
           all, togetherयह दिवस 2013 से हर साल पुरे विश्व में खुसी 
          के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है ! संयुक्त राष्ट्र 
          संघ ने भूटान की पहल पर 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय

             Read More ---------Visit HERE

KBC Quiz = 2020 session 12

           KBC Quiz   # 1

Q-1      मोहनदास करमचंद गाँधी किस फर्म के मुकदमे की पैरवी के लिए 
      दक्षिण अफ्रीका गए थे ?
      (a) दादा अब्दुल्ला एंड कम्पनी           (b) खान एंड कंपनी
      (c) मर्चेंट ट्रस्ट                        (d) मूसा एंड कंपनी
Ans.  (a)
Exp.  सेठ अब्दुल्ला के निमंत्रण पर 1893 महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका गए थे! 



        Read More        

Corona Virus ---- विश्व की अर्थव्यवस्था चौपट करने का गुनहगार

            Globalization के कारण आज जैसे एक देश से दूसरे देश में जाना आसान हो गया है। आज पूरा विश्व एक ग्लोबल विलेज बना हुआ है , किसी भी देश की कोई भी वस्तु अब हमारे लिए पहुंच के बाहर नहीं है। हम एक देश से दूसरे देश में तकनीक का हस्तांतरण कर सकते हैं। Globalization के कारण ही आज कोई भी बीमारी एक देश से दूसरे देश में घुस  सकती है और महामारी का रूप धारण कर सकती है । यही हाल Corona वायरस के केस में हो रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था को आंशिक रूप तबाह करने के बाद कॉरॉना वायरस बाकी विश्व की अर्थव्यवस्था तबाह करने पर उतारू है। Corona virus के कारण ही कुछ देशों की अर्थव्यवस्था खतरे में है। यह वह देश है जिनकी अर्थव्यवस्था सिर्फ क्रूड ऑयल पर निर्भर है। सऊदी अरब और रूस में क्रूड ऑयल की कीमतों को लेकर जंग छिड़ी हुई है। इनकी इस जंग के कारण की क्रूड ऑयल की कीमतें गिर रही है और गिर गिर कर 30  $  प्रति बैरल हो गई है । अगर इस तरह कीमतें गिरती जाएंगी तो सऊदी अरब की हालत खराब हो जाएगी  । सऊदी अरब के साथ साथ OPEC countries भी अपनी स्थिति नहीं संभाल पाएंगे। सबसे ज्यादा असर पर्यटन इंडस्ट्री पर पड़ेगा। ऐसे देश जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है ,उनको भी समझ लेना चाहिए कि उनकी अर्थव्यवस्था भी कुछ दिनों के बाद खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि सभी देशों ने संभावित खतरे को देखते हुए अपने देशों की सीमाएं सील कर दी है। ऐसा करने से  पर्यटन की सभी संभावनाएं क्षीण हो जाएंगी। घरेलू स्तर पर भी अर्थव्यवस्था अछूती नहीं रहेगी। ज्यादातर राज्यों ने अपने सभी शिक्षण संस्थानों , मंदिरों  , मस्जिदों को बंद करने के आदेश दिए हैं। ऐसा नहीं है कि सारे ही घाटे में चले जाएंगें , कुछ बेईमान दवा विक्रेता इस संकट की  घड़ी में पैसा कूटने लगे  हैं ! 10 रूपए वाला मास्क 100 रूपये में  बेच रहे हैं और 40 रूपये वाला sanitiser 600 रूपये में बिक रहा है ! ऐसे राज्य जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्भर है उनके लिए आने वाले दिन भयावह हो सकते हैं, मसलन हिमाचल, उतराखण्ड, 
केरल,  इन राज्यों में हालात खराब हो सकते  हैं!                  
              Lockdown  होने के कारण सभ कुछ बंद पड़ा है ऐसे में सरकारों के कमाई के साधन भी बंद पड़े हैं , जैसे , गाड़ियां बंद होने से पेट्रोल , डीज़ल नहीं  बिकेगा , फैक्ट्रीज बंद है , कचहरियां बंद है अर्थात सरकार  के कमाई के सभी साधन बंद पड़े हैं ! शेयर बाजार भी धड़ाम से नीचे आ रहा है ! लोगो की गाढ़े पसीने की कमाई डूब  रही है ! जिन लोगों शेयर बाजार में  पैसा लगाया है वह कोरोना वायरस के प्रकोप  के कारण घर बैठे ही गरीब हो गए ! कोरोना वायरस के कारण इतना ज्यादा नुकसान हुआ है जितना शायद World War II में भी नहीं हुआ !             
                 इटली , स्पेन , अमेरिका , इंग्लैंड और भारत के कुछ हिस्से lockdown पड़े हुए हैं , हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में पूरा भारत ही lockdown  करना पड़े ! कोरोना मंदी का असर कुछ देशों पर ही नहीं बल्कि पूरे  विश्व पर पड़ेगा !  मैं  इसको  कुछ आसान शब्दों में समझाती  हूँ , अमेरिका , ईरान , इटली , स्पेन , जर्मनी और भारत में  lockdown से सभी देशों के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेंगे।  क्रूड आयल के सस्ता होने से भी कोई फायदा नहीं होगा , क्योंकि सारे परिवहन के साधन तो बंद है ! अगर पेट्रोल डीजल बिकेंगे ही नहीं तो फायदा कहाँ  से होगा !               
                   अगर चीन ने  डॉ ली की चेतावनी को मान लिया होता  और उनके द्वारा दी गई चेतावनी को हल्के में न लेता  तो शायद  आज यह दर्दनाक हालात न होते  ! कोरोना वायरस के कारण विश्व अर्थव्यवस्था 20 साल पीछे चली गयी ! हम सभी भगवान  से यही दुआ करते हैं कि यह महामारी पूरे विश्व से जल्द से जल्द खत्म हो जाये और हम इस खूबसूरत दुनिया में पहले की तरह आनंद  से रह सकें !

.

Bookmark and Share

.

.

Sign up for PayPal and start accepting credit card payments instantly.

.